आज परशुराम जयंती के अक्षर तृतीया अवसर पर सभी देश वीदेश वासियों ओर ब्रह्म परिवारों को शुभकामना के साथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो।
भगवान परशुराम अजरामर चिरंजीव होने पर सर्व मनुष्य जीव श्रुस्टी तारणहार भी रहे है ओर ब्रह्म वंशज रक्षा के साथ हिन्दू संस्कृति के भी तारणहार है जिनकी वजह से भगवी जमात के भाजपा में अधिकतम बुद्धिशाली ब्राह्मणों भाजपा की स्थापना से ही पूर्ण रूप से ब्राह्मण साथ रहा है । देश के प्रधानमंत्री ओर सभी राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर कोई भी राजनीतिक पार्टी ने आज अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम के त्योहार में कोई ट्वीट नहीं किया ओर कोई ब्रह्म समाज को मध्य नजर रखकर कुछ भी नही किया ओर वोटबैंक की राजनीति के अनुसार मुस्लिम समुदाय को मोदीजी ने ओर सभी पार्टी के र्सभी राजनेताओं ने ट्वीट करके रमजान की बधाई दिया है। भगवान परशुराम हनुमानजी की तरह चिरंजीव है,कीसी का मोहताज ना वो थे ओर ना उनके वंशज हो शक्ते। ब्राह्म कभी कोई उम्मीद या भीख नहीं मांगता लेकिन भगवी जमात में रहे ब्रह्म समाज के लोगो को ये चिंतन करना चाइए की ऐसे बीगर ऑकात वाले राजनेताओं के तलिए चटनेसे अपने समाज का आप कितना नुक़सान करते हो।धिक्कार है तुम लोगो को ब्रह्म कहलाते शर्म आनी चाईए। जब जब ब्राह्मण बोला हे,राज सिंहासन डोला हे। यही नारे से पूरे देश में हमने परशुराम यात्राएं निकाल के ब्राह्म संस्कृति,विचारधारा का समााजो को हमने परिचय करवाया है ओर आज ये हमारे ज्ञान ओर आशीर्वाद से सियासत में बैठे लोग हमारे कुलगुरू भगवान परशुराम को भूल जाए ये कतेही बर्दास्त नहीं होता,,,,भाजपा में रहे ब्रह्म अभी भी सोच समज के अपने समाज की इज्जत बनाए अपनी राजनीति करे या एफिडेविट करवाके आरक्षण समाज में अपना नाम लिखवा दे। देश के राजकीय नेताओ ने हमारे भगवान का बहुत अपमान किया है।जिनको ये भारतीय ब्रह्म समाज कभी भी माफ नहीं करेगा। भाजपा में बैठे राजनेताओं जो अपने समाज की,कुल्गुरू की रक्षा ना कर सके तो समाज को भी ऐसे लालची लोगो की कोई जरूरत नहीं।जो समाज के अधिकारों के लिए सरकार में बैठे लड़ ना सके। इतिहास गवाह है कि हमने अपने अधिकारों के लिए ओर देश की कोईभी कटोकटी में प्राण न्योछावर किए हे, देश की आजादी के ब्रिटिश शासन की सामने भी समाज ने खून बहाया है,सिर्फ अपनी राजनीति केरियर बनाने समाज का उपयोग करनेवाले अभीभी संभल जाए वरना समाज को उन्हें खुला करने में देर नहीं लगेगी।
प्रदीप रावल। ब्रह्म समाज मीडिया सेवक,गांधीनगर
क्योंकि ब्रह्म समाज के धर्म संस्कृति की ब्रह्म परंपरा अनुसार सर्व जीव की रक्षा करनेवाले आज कही लालचों में आकर फसे हुवे है ओर लोगो के बहेकावे में आकर अपना कर्तव्य खो चुके हे। जिनकी कारण कभिभी ब्रह्म दुखी हो ही नहीं सकता ओर आज यही कही भटकता नजर आ रहा है। ओर अब ब्रह्म संस्कृति को भी सरकार के ऊपर निर्भर करने निकले है। मंदिर के पुजारी को कोई भी ट्रस्ट तनख्वाह देता है ओर बाकी वो अपने भक्तों की दक्षिणा से अपना जीवन जीता है। कोईभी संकट में लोग ब्राह्मण आशीर्वाद के भूखे होते है। ब्रह्म शक्ति की पास सर्व उपाय हमेंशा होता है। वो कर्म कांड करके अपना जीवन निर्वाह सदियों से करता आया है।
सर्व समाज के मार्गदर्शक ओर परशुराम के वंशज लोगो की रक्षा करने वाले आज खुद की नहीं कर सके ऐसी परिस्थिति आ चुके है।क्योंकि राजकरण में बैठे ही एक दूसरे के दुश्मन बन चुके है ओर आंतरिक हरीफाई करके एक दूसरे की टांग खींचने की प्रवृत्ति करते है। अपनी ब्रह्म संस्कृति ओर ब्रह्म की पहचान वाले कर्मकांडी ब्राह्मण की गुजारिश के लिए सरकार को भिक्षांदेही करने की बात करनेवाले खुद सोचे की समग्र ब्रह्म समाज स्थानिक संगठनों की जो जिम्मेवारी है उस्मे से छटकने के लिए सरकार को सभी संगठन पत्र लिख रहे है।ओर कर्मकांड पैकेज की हास्यास्पद बात करने निकले है। सरकारों के कर्म के अनुसार राजनीतिज्ञ लोगो की वजह से ये महामारी समग्र विश्व में एक साथ आई है जो कर्मो के अनुसार सजा दे के जाएगी जो हम रोज बरोज देख रहे है,जगत जमादार अमरीका में आज ५०.००० से ज्यादा लोग मर चुके है जिन संस्कृति को हम अपने अनपढ़ नेताओ के जरिएअपनाने चले थे जिनको कुदरत ने ठिकाने ला दिया है।जो जैसा करेगा उसको ऐसा भुगतना पड़ता है ये ब्रह्म वाक्य हम सबको कहनेवाले आज दूसरो कि सुनके चलने लगे? लानत हे ऐसे सियासत करनेवाले ओर सिखाने वालो पर,अभी भी सर्व संगठन के जिम्मेवार लोग बैठकर चिंतन करे की अपने समाज का क्रीम,समाज कि पहचान हमारे कर्मकांड करते भाईयो है जिनको हम शास्त्री जी,आचार्य,गुरुदेव,महाराज करके पुकारते है ओर हम खुद उनकी पास कर्मकांड करवाते है। जो हमारे समाज में १०% से ज्यादा नहीं हो सकते। हमारे समाज संगठन के मुख्या बन चुके लोगो को यही चिंतन करके सोच समज के कोई मांग अपने कर्मकांड करते लोगो के लिए किसी से करनी चाइए।।कर्मकांड भाई दक्षिण लेते है कोई भीख या फिज़ नहीं लेते। हमारे ब्रह्म समाज की पहचान हे। जिनको हम कभी किसीको आगे हाथ फैलाना नहीं देंगे ।ऐसे विचार सर्व समाज संगठनों कों करना चाइए।
कर्मकांडी ब्राह्मण अपना गुजारा धर्म संस्कृति की परंपरा के अनुसार सर्व समाजो के लोगो को अपने ज्ञान ओर बुद्धिमत्ता ओर वेदपाठ ,पूजा,संस्कार,विधि विधान करवाके दक्षिण के रूप मी लक्ष्मी स्वीकार करके अपना जीवन निभाते हे ओर पूरे उनके परिवार के कुल को ऐसे कर्म करके आगे लाते हे। यही कर्मकांड संस्कार है। इतना बड़ा विश्व विख्यात ज्योतिष शास्त्र से ब्राह्मण दूसरो का वर्तमान देखने वालो के लिए सरका में भीख मांगने की चेष्टा करने पाप हे। सरका खुद कर्मकांडी ब्राह्मण को बुलाकर कोई भी जनहित का शुभ कार्य करती है। पुराने राज में ब्राह्मणों को बुलाकर यज्ञ करवाया जाता था जो राज की भलाई के लिए राजा महाराजा करवाते थे। जो कोरोन्ना महामारी संकट में मोदीजी ने खुद रामायण,महाभारत लोग घर्मे बैठे इस संकट में से बाहर आए ऐसा सोचने पर हरोज दिखाया जाता है ,क्योंकि लोक डाउन में लोग घर में परिवार कि साथ बैठकर कुछ अच्छा सोच सके ओर शक्ति की भूली पहचान करे ओर परिवार को करवाए। रामायण ओर महाभारत में ब्राह्मण का कर्तव्य, मान ओर दराज्जा क्या है वो ब्राह्म विचारधारा की पहचान है को हमारे कुलगुरु ओ ने हमें वंश में दिया है जो कोई भी जाती में नहीं दिखाई देती।
आज अखात्रिज अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान सबको सद्बुद्धि से ऐसी हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं। ओर कोईभी राजनीतिक ब्राह्म समाज को नीचा दिखना नहीं पड़े ऐसा कर्म नहीं करे ऐसी उनसे उम्मीद रखता हूं।में समाज सेवामे कभी भी राजनीतिक लोग अगर कोई भी बुरी चाल चलेगा वो बर्दास्त नहीं कर सकता ,चाहे कितना भी बड़ा संगठन किसीको भी क्यों ना हो। हम सिर्फ सच्चाई का साथ देगा जो हमारा इतिहास बना हुआ है। में समाज हित में संगठन छोड़ सकता हूं मगर किसी की आगे अनैतिक रूप से जुड़ने समाज को धोखा नहीं कर सकता,चाहे वो राज्य स्तर का संगठन हो या राष्ट्रीय,आंतर राष्ट्रीय क्यों ना हो,मैने राज्य,राष्ट्रीय ओर आंटर राष्ट्रीय संगठनों में पड़ लेके काम किया है कर आज समाज हित में छोड़ के एक सामान्य सेवक रूप में भी काम करता हूं। मैने पिछले १० सालो में नजदीक से देखा है कि ब्राह्म संगठन सत्ताधारी पक्ष के नेताओ के आधार पर चलता हे ओर समाज के अतिथियों को छोड़कर गवार नेताओ को स्टेज पे लाके सम्मान करके कार्यक्रम करवाया जाता है ऑर् समाज को संपत्तिवान ओर मध्यम,गरीब जैसे वर्ग में बाट दिया जाता है। ओर विभिन्न विचारो वाले लोगो की हरिफाई की वजह से कोई एक बड़ा संगठन कि नीचे सभी संगठन काम कर्नेको तैयार नहीं।हम किसी एक का नरेत्वुत्वा को स्वीकार नहीं कर सकते के नई पेढ़ी के युवा अपनी मर्यादा से भटक गए है ओर एक दूसरे की सामने आके कानूनन जेल करवाके भी सामाजिक गुनाह कर बैठे है ओर कही तो लाश पे भी राजनीति करते नजर आए है को क़तेही बर्दास्त नहीं होता। सिर्फ राजनीतिक दाव पेच ओर विधायक ओर सांसद की दौड़ में आगे पीछे रहकर समाज चलाया जाता है,सामाजिक गुणी,प्रस्टिस्थित,समाज को उचाईओ पे ले जाने वालो को जान बूजकर युवा गेंग बनवाकर भड़काया जाता है ओर अपनी मनमानी करते हमेशा नजर आए है,जिनकी वजह से अच्छे लोग चाहते हुवे भी कुछ नहीं कर सकते ओर कही भी ब्रह्म एकता नजर नहीं आती। बड़ी मुश्किल से कोई समाज का कार्यक्रम को सफलता मिलती है।लोग प्रसिद्धि ओर सोसियल मीडिया में अपना अपना ग्रुप बनाके एक दूसरे की हरीगाई करके एक दूसरे को गिराके आगे निकलना चाहते है ओर स्व प्रसिद्धि में अपने आपको बर्बाद होते नजर आए है,जिनसे पैसा ओर प्रतिष्ठा दोनों का समाज को नुक़सान हुआ है।
प्रदीप रावल.समस्त गुजरात ब्राह्म समाज रज्यकक्षा पूर्व मीडिया प्रभारी। श्री परशुराम इंटरनेशनल राष्ट्रीय मीडिया सचिव,मीडिया प्रकोष्ठ । वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एक्जीक्यूटिव मेंबर देश,विदेश कार्यकम ने २००० साल से भाग लेता आया हूं।
व्यवसाय : संपादक मालिक : जन फरियाद देश विदेश साप्ताहिक (१९९६) न्यूज ऑफ गांधीनगर दैनिक समाचार पत्र ओर वर्ल्ड वाइड न्यूज पोर्टल www.janfariyadnews.com संपादक
(मोबाइल : 9824653073) Gandhinagar.Gujarat.iNDIA
Email : prspraval42@gmail.com
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@
*भगवान परशुराम का जीवन परिचय*
भगवान परशुराम श्री हरि विष्णु के अंशावतार है और आठ मुख्य चिरंजिवियो में से एक है | आज भी वे जीवित है और इस कलियुग के अंत में जब भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे तब भगवान परशुराम ही उनके गुरु बनकर उन्हें शिक्षा प्रदान करेंगे | अक्षय तृतीया जैसे अबूझ सावे पर इनका जन्मोत्सव बनाया जाता है |
महर्षि भृगु के पुत्र ऋचिक का विवाह राजा गाधि की पुत्री सत्यवती से हुआ था। विवाह के बाद सत्यवती ने अपने ससुर महर्षि भृगु से अपने व अपनी माता के लिए पुत्र की याचना की।
तब महर्षि भृगु ने सत्यवती को दो फल दिए और कहा कि ऋतु स्नान के बाद तुम गूलर के वृक्ष का तथा तुम्हारी माता पीपल के वृक्ष का आलिंगन करने के बाद ये फल खा लेना। किंतु सत्यवती व उनकी मां ने भूलवश इस काम में गलती कर दी। यह बात महर्षि भृगु को पता चल गई। तब उन्होंने सत्यवती से कहा कि तूने गलत वृक्ष का आलिंगन किया है।
इसलिए तेरा पुत्र ब्राह्मण होने पर भी क्षत्रिय गुणों वाला रहेगा और तेरी माता का पुत्र क्षत्रिय होने पर भी ब्राह्मणों की तरह आचरण करेगा। तब सत्यवती ने महर्षि भृगु से प्रार्थना की कि मेरा पुत्र क्षत्रिय गुणों वाला न हो भले ही मेरा पौत्र (पुत्र का पुत्र) ऐसा हो। महर्षि भृगु ने कहा कि ऐसा ही होगा।
कुछ समय बाद जमदग्रि मुनि ने सत्यवती के गर्भ से जन्म लिया। इनका आचरण ऋषियों के समान ही था। इनका विवाह रेणुका से हुआ। मुनि जमदग्रि के चार पुत्र हुए। उनमें से परशुराम चौथे थे। इस प्रकार एक भूल के कारण भगवान परशुराम का स्वभाव क्षत्रियों के समान था।
राजा प्रसेनजित की पुत्री रेणुका और भृगुवंशीय जमदग्नि के पुत्र विष्णु के अवतार परशुराम शिव के परम भक्त थे। इन्हें शिव से विशेष परशु (कुल्हाड़ी) प्राप्त हुआ था। इनका नाम तो राम था किन्तु शंकर द्वारा प्रदत अमोघ परशु को सदैव धारण किए रहने के कारण ये परशुराम कहलाते थे।
विष्णु के दस अवतारों में से छठा अवतार, जो वामन एवं रामचन्द्र के मध्य में हैं गिने जाते हैं। जमदग्नि के पुत्र होने के कारण ये जामदग्न्य भी कहे जाते हैं।
*भगवान परशुराम के वर्ण पर भ्रमोच्छेदन*
भगवान परशुराम के पिता ब्राह्मण माता राजा की पुत्री अर्थात् क्षत्रिय है तो परशुराम ब्राह्मण कैसे ??
जवाब
द्धापर युग तक ब्राह्मण पिता क्षत्रिय माता से उत्पन्न संतान ब्राह्मण शास्त्र सहमत है।
अौर क्षत्रिय पिता ब्राह्मण माता का संतान प्रतिलोम संकर सुत जाति की संतान मानी जाति थी।
*कलयुग मे द्धिजत्व का रक्षण कठिन होने से सभी जाति के लिए आंतरजातीय विवाह पुर्णरुप से निषेधित है।*
*मनुस्मृति से प्रमाण*
सर्ववर्णेषु तुल्यासुं पत्नीष्वक्षतयोनिषु।आनुलोम्येन संभूता जात्या ज्ञेयास्त एव ते॥10.5॥
स्त्रीष्वनन्तरजातासु द्विजैरुत्पादितान्सुतान्।सदृशानेव तानाहुर्मातृदोषविगर्हितान्॥10.6॥
इनका जन्म अक्षय तृतीय (वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीय तिथि) को हुआ था। अतः इस दिन व्रत करने व उत्सव मनाने की प्रथा है। परम्परा के अनुसार इन्होंने क्षत्रियों का अनेक बार विनाश किया। क्षत्रियों के अहंकारपूर्ण दमन से विश्व को मुक्ति दिलाने के लिए इनका जन्म हुआ था।
उनकी माता जल का कलश भरने के लिए नदी पर गई। वहां गंधर्व चित्ररथ अप्सराओं के साथ जलक्रीड़ा कर रहा था। उसे देखने में रेणुका इतनी तन्मय हो गई कि जल लाने में विलंब हो गया तथा यज्ञ का समय व्यतीत हो गया।
उसकी मानसिक स्थिति समझकर जमदग्नि ने क्रोध के आवेश में बारी-बारी से अपने चारों बेटों को मां की हत्या करने का आदेश दिया। किन्तु परशुराम के अतिरिक्त कोई भी ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हुआ।
पिता के कहने से परशुराम ने माता का शीश काट डाला। पिता के प्रसन्न होने पर उन्होने परशुराम को वर मांगने को कहा तो उन्होंने चार वरदान मांगे। 1. माता पुनर्जीवित हो जाएं, 2. उन्हें मरने की स्मृति न रहे, 3. भाई चेतना युक्त हो जाएं और 4. मां परमायु हो। जमदग्नि ने उन्हें चारों वरदान दे दिए।
दुर्वासा की भांति ये भी अपने क्रोधी स्वभाव के लिए विख्यात हैं । एक बार कार्तवीर्य ने परशुराम की अनुपस्थिति में आश्रम उजाड़ डाला था जिससे परशुराम ने क्रोधित हो उसकी सहस्त्र भुजाओं को काट डाला।
कार्तवीर्य के सम्बन्धियों ने प्रतिशोध की भावना से परशुराम के पिता जमदग्नि का वध कर दिया। इस पर परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को क्षत्रिय-विहीन कर दिया। अंत में पितरों की आकाशवाणी सुनकर उन्होंने क्षत्रियों से युद्ध करना छोड़कर तपस्या की ओर ध्यान लगाया।
रामावतार में श्री रामचन्द्र द्वारा शिव का धनुष तोड़ने पर ये क्रुद्ध होकर आए थे। इन्हेांने परीक्षा के लिए उनका धनुष श्री रामचन्द्र जी को दिया था। जब श्री रामचन्द्र जी ने धनुष चढ़ा दिया तो परशुराम समझ गए कि रामचन्द्र विष्णु के अवतार हैं। इसलिए उनकी वन्दना करके वे तपस्या करने चले गए।
परशुराम ने अपने जीवनकाल में अनेक यज्ञ किए। यज्ञ करने के लिए उन्होंने बत्तीस हाथ ऊँची सोने की वेदी बनवाई थी। महर्षि कश्यप ने दक्षिण में पृथ्वी सहित उस वेदी को ले लिया तथा फिर परशुराम से पृथ्वी छोड़कर चले जाने के लिए कहा। परशुराम ने समुद्र से पीछे हटकर गिरिश्रेष्ठ महेन्द्र पर निवास किया।
रामजी का पराक्रम सुनकर वे अयोध्या गए और राजा दशरथ ने उनके स्वागतार्थ रामचन्द्र को भेजा। उन्हें देखते ही परशुराम ने उनके पराक्रम की परीक्षा लेनी चाही। अतः उन्हें क्षत्रिय संहारक दिव्य धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए कहा। राम के ऐसा कर लेने पर उन्हें धनुष पर एक दिव्य बाण चढ़ाकर दिखाने के लिए कहा।
राम ने वह बाण चढ़ाकर परशुराम के तेज पर छोड़ दिया। बाण उनके तेज को छीनकर पुनः राम के पास लौट आया। रामजी ने परशुराम को दिव्य दृष्टि दी। जिससे उन्होंने राम के यथार्थ स्वरूप के दर्शन किए। परशुराम एक वर्ष तक लज्ज्ति, तेजहीन तथा अभिमानशून्य होकर तपस्या में लगे रहे। तद्न्तर पितरों से प्रेरणा पाकर उन्होंने वधूसर नामक नदी के तीर्थ पर स्नान करके अपना तेज पुनः प्राप्त किया।
परशुराम कुंड नामक तीर्थस्नान में पांच कुंड बने हुए हैं। परशुराम ने समस्त क्षत्रियों का संहार करके उन कुंडों की स्थापना की थी तथा अपने पितरों से वर प्राप्त किया था कि क्षत्रिय संहार के पाप से मुक्त हो जाएंगे।
जानापाव पहाड़ी का संक्षिप्त परिचय एवं धार्मिक एवं पौराणिक महत्व : – इस स्थल को जानापाव कहने के बारे में जनश्रुति है।
परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि ने परशुराम को अपनी माँ का सिर काटने का आदेश दिया था। उन्होंने यह कार्य करके पिता को कहा कि अब मुझे माँ जीवित चाहिए।
तब ऋषि ने अपने कमण्डल से जल छींटा तो माँ में वापस जान आ गई थी। इसलिए इसका नाम जानापाव यानी जान वापस आना पड़ा। इन्दौर जिले की महू तहसील से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर विन्ध्याचल पर्वत की श्रृंखला में धार्मिक एवं पौराणिक महत्व का स्थान जानापाव स्थित है।
जानापाव में भगवान परशुराम जी के पिता महर्षि जमदग्नि ने जनकेश्वर शिवलिंग की स्थापना कर अत्यन्त कठोर तपस्या की थी। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिवजी ने महर्षि जमदग्नि को वरदान स्वरूप समस्त कामनाओं की पूर्ति करने वाली कामधेनू गाय प्रदान की थी।
वर्षों पूर्व जानापाव पहाड़ी ज्वालामुखी का उद्गम स्थल था। ज्वालामुखी के लावे से ही मालवा क्षेत्रा में काली मिट्टी का फैलाव हुआ था। वर्तमान में यह बिन्दुजल कुण्ड के रूप में विद्यमान है। नदियों का उद्गम स्थलः जानापाव पहाड़ी की मुख्य विशेषता यह है कि यहाँ से सात नदियों का उद्गम हुआ है। इनमें से तीन नदियाँ चोरल, गम्भीर एवं चम्बल मुख्य हैं। शेष चार सहायक नदियाँ नखेरी, अजनार, कारम और जामली हैं।
प्रति वर्ष अक्षय तृतीया को जानापाव में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बडे़ पैमाने पर मनाया जाता है। साथ ही एक मेले का भी आयोजन किया जाता है। प्रति वर्ष नवरात्रि एवं भूतड़ी अमावस्या को भी मेले का आयोजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भूतड़ी अमावस्या को जानापाव के कुण्ड में स्नान करने से भूतप्रेत बाधा एवं समस्त शारीरिक रोगों का नाश होता है। अतः इस मेले में देश, प्रदेश के समस्त श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।
राम चरितमानस में आया है कि ‘सहसबाहु सम सो रिपु मोरा’ का कई बार उल्लेख आया है। महिष्मती नगर के राजा सहस्त्रार्जुन क्षत्रिय समाज के हैहय वंश के राजा कार्तवीर्य और रानी कौशिक के पुत्र थे। सहस्त्रार्जुन का वास्तविक नाम अर्जुन था।
उन्होने दत्तात्रेय को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की। दत्तात्रेय उसकी तपस्या से प्रसन्न हुए और उसे वरदान मांगने को कहा तो उसने दत्तात्रेय से एक हजार हाथों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उसका नाम अर्जुन से सहस्त्रार्जुन पड़ा। इसे सहस्त्राबाहू और राजा कार्तवीर्य पुत्र होने के कारण कार्तेयवीर भी कहा जाता है।
कहा जाता है महिष्मती सम्राट सहस्त्रार्जुन अपने घमंड में चूर होकर धर्म की सभी सीमाओं को लांघ चुका था। उसके अत्याचार व अनाचार से जनता त्रस्त हो चुकी थी।
वेद-पुराण और धार्मिक ग्रंथों को मिथ्या बताकर ब्राह्मण का अपमान करना, ऋषियों के आश्रम को नष्ट करना, उनका अकारण वध करना, निरीह प्रजा पर निरंतर अत्याचार करना, यहाँ तक की उसने अपने मनोरंजन के लिए मद में चूर होकर अबला स्त्रियों के सतीत्व को भी नष्ट करना शुरू कर दिया था।
एक बार सहस्त्रार्जुन अपनी पूरी सेना के साथ झाड-जंगलों से पार करता हुआ जमदग्नि ऋषि के आश्रम में विश्राम करने के लिए पहुंचा। महर्षि जमदग्रि ने सहस्त्रार्जुन को आश्रम का मेहमान समझकर स्वागत सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहते हैं ऋषि जमदग्रि के पास देवराज इन्द्र से प्राप्त दिव्य गुणों वाली कामधेनु नामक अदभुत गाय थी।
महर्षि ने उस गाय के मदद से कुछ ही पलों में देखते ही देखते पूरी सेना के भोजन का प्रबंध कर दिया। कामधेनु के ऐसे विलक्षण गुणों को देखकर सहस्त्रार्जुन को ऋषि के आगे अपना राजसी सुख कम लगने लगा। उसके मन में ऐसी अद्भुत गाय को पाने की लालसा जागी।
उसने ऋषि जमदग्नि से कामधेनु को मांगा। किंतु ऋषि जमदग्नि ने कामधेनु को आश्रम के प्रबंधन और जीवन के भरण-पोषण का एकमात्र जरिया बताकर कामधेनु को देने से इंकार कर दिया। इस पर सहस्त्रार्जुन ने क्रोधित होकर ऋषि जमदग्नि के आश्रम को उजाड़ दिया और कामधेनु को ले जाने लगा। तभी कामधेनु सहस्त्रार्जुन के हाथों से छूट कर स्वर्ग की ओर चली गई।
जब परशुराम अपने आश्रम पहुंचे तब उनकी माता रेणुका ने उन्हें सारी बातें विस्तारपूर्वक बताई। परशुराम माता-पिता के अपमान और आश्रम को तहस नहस देखकर आवेशित हो गए। पराक्रमी परशुराम ने उसी वक्त दुराचारी सहस्त्रार्जुन और उसकी सेना का नाश करने का संकल्प लिया।
परशुराम अपने परशु अस्त्र को साथ लेकर सहस्त्रार्जुन के नगर महिष्मतिपुरी पहुंचे। जहां सहस्त्रार्जुन और परशुराम का युद्ध हुआ। किंतु परशुराम के प्रचण्ड बल के आगे सहस्त्रार्जुन बौना साबित हुआ। भगवान परशुराम ने दुष्ट सहस्त्रार्जुन की हजारों भुजाएं और धड़ परशु से काटकर कर उसका वध कर दिया।
सहस्त्रार्जुन के वध के बाद पिता के आदेश से इस वध का प्रायश्चित करने के लिए परशुराम तीर्थ यात्रा पर चले गए। तब मौका पाकर सहस्त्रार्जुन के पुत्रों ने अपने सहयोगी क्षत्रियों की मदद से तपस्यारत महर्षि जमदग्रि का उनके ही आश्रम में सिर काटकर उनका वध कर दिया। सहस्त्रार्जुन पुत्रों ने आश्रम के सभी ऋषियों का वध करते हुए, आश्रम को जला डाला। माता रेणुका ने सहायतावश पुत्र परशुराम को विलाप स्वर में पुकारा।
जब परशुराम माता की पुकार सुनकर आश्रम पहुंचे तो माता को विलाप करते देखा और माता के समीप ही पिता का कटा सिर और उनके शरीर पर 21 घाव देखे। यह देखकर परशुराम बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने शपथ ली कि वह हैहय वंश का ही सर्वनाश नहीं कर देंगे बल्कि उसके सहयोगी समस्त क्षत्रिय वंशों का 21 बार संहार कर भूमि को क्षत्रिय विहिन कर देंगे।
पुराणों में उल्लेख है कि भगवान परशुराम ने अपने इस संकल्प को पूरा भी किया। पुराणों में उल्लेख है कि भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन करके उनके रक्त से समन्तपंचक क्षेत्र के पाँच सरोवर को भर कर अपने संकल्प को पूरा किया।
कहा जाता है की महर्षि ऋचीक ने स्वयं प्रकट होकर भगवान परशुराम को ऐसा घोर कृत्य करने से रोक दिया था तब जाकर किसी तरह क्षत्रियों का विनाश भूलोक पर रुका। तत्पश्चात भगवान परशुराम ने अपने पितरों के श्राद्ध क्रिया की एवं उनके आज्ञानुसार अश्वमेध और विश्वजीत यज्ञ किया।
अपने शिष्य भीष्म को नहीं कर सके पराजित
महाभारत के अनुसार महाराज शांतनु के पुत्र भीष्म ने भगवान परशुराम से ही अस्त्र-शस्त्र की विद्या प्राप्त की थी। एक बार भीष्म काशी में हो रहे स्वयंवर से काशीराज की पुत्रियों अंबा, अंबिका और बालिका को अपने छोटे भाई विचित्रवीर्य के लिए उठा लाए थे।
तब अंबा ने भीष्म को बताया कि वह मन ही मन किसी और का अपना पति मान चुकी है तब भीष्म ने उसे ससम्मान छोड़ दिया, लेकिन हरण कर लिए जाने पर उसने अंबा को अस्वीकार कर दिया.. तब अंबा भीष्म के गुरु परशुराम के पास पहुंची और उन्हें अपनी व्यथा सुनाई।
अंबा की बात सुनकर भगवान परशुराम ने भीष्म को उससे विवाह करने के लिए कहा, लेकिन ब्रह्मचारी होने के कारण भीष्म ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। तब परशुराम और भीष्म में भीषण युद्ध हुआ और अंत में अपने पितरों की बात मानकर भगवान परशुराम ने अपने अस्त्र रख दिए। इस प्रकार इस युद्ध में न किसी की हार हुई न किसी की जीत।
*बाल्मीकि रामायण के अनुसार श्रीराम से परशुराम भगवान से कोई विवाद नही हुआ था।*
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस में वर्णन है कि भगवान श्रीराम ने सीता स्वयंवर में शिव धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते समय वह टूट गया।
धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम भी वहां आ गए। अपने आराध्य शिव का धनुष टूटा हुआ देखकर वे बहुत क्रोधित हुए और वहां उनका श्रीराम व लक्ष्मण से विवाद भी हुआ। जबकि वाल्मीकि रामायण के अनुसार सीता से विवाह के बाद जब श्रीराम पुन: अयोध्या लौट रहे थे।
तब परशुराम वहां आए और उन्होंने श्रीराम से अपने धनुष पर बाण चढ़ाने के लिए कहा। श्रीराम ने बाण धनुष पर चढ़ा कर छोड़ दिया। यह देखकर परशुराम को भगवान श्रीराम के वास्तविक स्वरूप का ज्ञान हो गया और वे वहां से चले गए।
भगवान परशुराम महान और न्यायप्रिय देवता है | उन्हें क्षत्रियों का संहारक भी कहा जाता है पर इसका सही अर्थ हम सभी को समझना चाहिए | उन्होंने उन्ही पापी और दुष्ट क्षत्रियों का वध किया जिनके पाप से धरती पर बोझ बन गया था | उन्होंने २१ बार ऐसे दुष्ट क्षत्रियों से धरती को पाप मुक्त किया था | यहा आप यह भाव बिलकुल भी ना ले की उन्होंने अच्छे और सच्चे क्षत्रियो को भी मारा था | वे तो स्वयं भगवान थे और उनका अवतार भी सिर्फ दुष्ट क्षत्रियों का विनाश करने के लिए हुआ था |
*भगवान गणेश को एकदंत किया परशुराम जी ने*
ब्रह्मवैवर्त पुराण में एक प्रसंग आता है जब परशुरामजी शिवजी से मिलने कैलाश पर आते है पर श्री गणेश उन्हें मिलने नही देते | दोनों के बीच भीष्म युद्ध होता है और इस युद्ध में परशुराम जी अपने फरसे से श्री गणेश का एक दांत तोड़ देते है |
*परशुराम जी का अपने शिष्य कर्ण को श्राप :*
कुंती पुत्र कर्ण अपना सही परिचय छिपाकर भगवान परशुराम से अस्त्र शस्त्र की शिक्षा लेते है | एक दिन जब परशुराम जो को पता चलता है की कर्ण भी क्षत्रिय वंश से है तो वे उन्हें श्राप देते है की जब तुम्हे सबसे ज्यादा अस्त्र शस्त्र की विद्या के जरुरत पड़ेगी तभी तुम यह भूल जाओगे | इसी श्राप के कारण महाभारत में कर्ण की मृत्यु हो जाती है |
इस वर्ष परशुराम जयन्ती बैसाख शुक्ल द्वितीया उपरान्त तृतीया रोज शनिवार दिनांक 25 अप्रैल को मनाया जायेगा। जबकि अक्षय तृतीया 26 को मनाया जायेगा।यह समझना आवश्यक है कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया के प्रदोष काल मे हुआ था,जबकी इस वर्ष अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को मनाया जायेगा। अब चुकी अक्षय तृतीया 26 को प्रदोष काल मे चौथ हो जायेगा। अत: परशुराम जयन्ती 25 अप्रैल को ही मनाये। मित्रो ‘परशु’ प्रतीक है पराक्रम का और ‘राम’ सत्य सनातन का। इस प्रकार परशुराम का अर्थ हुआ पराक्रम के कारक और सत्य सनातन के धारक।परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं,परंतु मेरी मौलिक और विनम्र व्याख्या यह है कि ‘परशु’ में भगवान शिव समाहित हैं और ‘राम’ में भगवान विष्णु। इसलिए परशुराम अवतार भले ही विष्णु के हों, किंतु व्यवहार में समन्वित स्वरूप शिव और विष्णु के है।इसलिए मेरे मत में परशुराम दरअसल ‘शिवहरि’ हैं।पिता जमदग्नि और माता रेणुका ने तो अपने पाँचवें पुत्र का नाम ‘राम’ ही रखा था, लेकिन तपस्या के बल पर भगवान शिव को प्रसन्न करके उनके दिव्य अस्त्र ‘परशु’ प्राप्त करने के कारण वे राम से परशुराम हो गए।शिव संहार के देवता हैं।परशु संहारक है,क्योंकि परशु ‘शस्त्र’ है। जबकी राम प्रतीक हैं विष्णु के। और विष्णु पोषण के देवता हैं अर्थात् राम यानी पोषण/रक्षण का शास्त्र।मेरे दूसरे मत में परशुराम शस्त्र और शास्त्र के समन्वय का नाम है,संतुलन जिसका पैगाम है। यह परशुराम का तेज, ओज और शौर्य ही था कि कार्तवीर्य सहस्रार्जुन का वध करके उन्होंने अराजकता समाप्त की तथा नैतिकता और न्याय का ध्वजारोहण किया। कुल मिलाकर हम ब्राह्मणो के प्रेरणास्रोत भगवान परशुराम ने अन्याय का संहार और न्याय का सृजन किया।
जय श्री परशुराम जी।